फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सरायख्वाजा में गोली मारकर युवक की हत्या

सरायख्वाजा में गोली मारकर युवक की हत्या

Tue, 16 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजाबाजार के पास सोमवार की शाम करीब आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कराई लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सरायख्वजा थाना क्षेत्र के जमुहाई गांव निवासी पोलार यादव उर्फ विशाल यादव (22) अपने ननिहाल छूंछा गांव में रहता था। सोमवार की शाम किसी काम से वह राजा बाजार आया था। बाजार के एक छोर पर वह अपनी बाइक स्टैंड पर खड़ी कर उसी बाइक पर बैठकर किसी का इंतजार कर रहा था। तभी मल्हनी की ओर से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उसके करीब जाकर असलहा सीने में सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आस पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों के पहंचने से पहले ही बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर सरायख्वाजा थानाध्यक्ष राजेश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई जगह नाकेबंदी कराई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव के पास महिलाओं के साथ टहल रही युवती पर फब्तियां कसने वालों के घर उलाहना लेकर गए परिजनों को मनबढ़ों ने पीट दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी युवती पड़ोस की महिलाओं के साथ शाम को टहल रही थी। रास्ते में खड़े कुछ युवक युवती पर फब्तियां कस रहे थे। उसने घर लौट कर परिजनों से शिकायत की। जिस पर घर की दो महिलाएं व पुरुष उलाहना लेकर आरोपी युवकों के घर पहुंच गए। जहां पर मनबढ़ युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। पिटाई से दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed