फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Unidentified vehicle hits pickup truck carrying pilgrims; 20 pilgrims injured.

Sonipat News: श्रद्धालुओं की पिकअप को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 20 श्रद्धालु घायल

Sun, 13 Sep 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle hits pickup truck carrying pilgrims; 20 pilgrims injured.
सड़क हादसे के बासद केएमपी एक्सप्रेसवे पर बैठे घायल श्रद्धालु।
खरखौदा/सोनीपत। राजस्थान के बागड़ स्थित जाहरवीर गोगा मेड़ी से दर्शन कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप केएमपी एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। पिपली टोल प्लाजा के पास शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ।
विज्ञापन

इसमें पिकअप में सवार 20 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इनमें ज्यादातर हापुड़ के रहने वाले हैं। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हापुड़ के खैरपुर खरापद पलक्कवा और मेरठ के घसोली सहित कई गांवों से श्रद्धालु एकत्रित होकर राजस्थान के बागड़ स्थित जाहरवीर गोगा मेड़ी के दर्शन के लिए गए थे। छोटे बच्चों सहित 20 श्रद्धालु पिकअप से केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपली टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने लघुशंका के लिए पिकअप रुकवा ली। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
केएमपी की दो एंबुलेंस और एक अन्य एंबुलेंस से सभी घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, खानपुर रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचे उनके स्वजन उन्हें आगे के उपचार के लिए मेरठ और हापुड़ ले गए।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैं अधिकांश घायल
हादसे में सावित्री, वंश, मनीष, अनित, मिथिलेश, आलोक, रामरती, यश, मुनेश, आरती, अंकित, स्वाति, युवराज, यूवी, कार्तिक, नीतू, भारती, निक्कू, उर्मी और दो माह का मुकुल घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धनोरा, गालंद और खैरपुर खरापद पलक्कवा के रहने वाले हैं, जबकि कुछ घायल मोदीनगर और मेरठ के घसोली गांव के निवासी हैं।

------------------
सड़क हादसे में घायलों को कम चोटें आई थीं। ऐसे में उनकी ओर से किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई। सभी घायल श्रद्धालु अपने स्वजन को बुलाकर बिना कोई शिकायत दिए चले गए।
अनिल कुमार, प्रभारी, थाना खरखौदा

सड़क हादसे के बासद केएमपी एक्सप्रेसवे पर बैठे घायल श्रद्धालु।

सड़क हादसे के बासद केएमपी एक्सप्रेसवे पर बैठे घायल श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article