फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन इलाके से युवती समेत तीन गायब, एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
gbd
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक बच्चा, एक किशोरी और एक युवती के गायब होने का मामला सामने आया है। एक मामले में युवती की मां ने जानने वाले युवक पर बेटी को ले जाने और एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जयसवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। तीन टीमें सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन



बेटी को ले जाने के बाद एक करोड़ की फिरौती का आरोप
वसुंधरा इलाके से एक युवती लापता है। इंदिरापुरम थाने में 12 सितंबर को पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनकी 21 वर्षीय बेटी सुबह 11 बजे घर से निकली थी। बाद में अंकित नामक युवक का फोन आया, जिसने बेटी से शादी की बात कही थी। पिता ने उसे घर बुलाने को कहा तो उसने मोबाइल बंद कर दिया। बाद में अंकित की बहन ने बताया कि उस पर एक करोड़ रुपये का कर्ज है और बेटी उसके साथ है, कर्ज उतरने पर ही वापस लाएगा। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन




11 वर्षीय बच्चा लापता
खोड़ा कॉलोनी से 11 वर्षीय बच्चा लापता है। मां ने खोड़ा थाने में शिकायत दी कि बेटा 9 सितंबर को दोपहर 2 बजे खेलने गया था और शाम 4 बजे तक नहीं लौटा। तलाश करने पर पता नहीं चला। उसके पास स्कूल बैग था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरिमा गार्डन से 16 वर्षीय किशोरी लापता
टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन से 16 वर्षीय किशोरी लापता है। पिता ने बताया कि बेटी 10 सितंबर को सुबह 5 बजे से गायब है। आसपास तलाश के बाद टीला मोड़ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने 11 सितंबर को देर रात 12:47 बजे मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed