{"_id":"5b96bb89867a557f721c1849","slug":"15366050506-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत समझकर महिला को सड़क किनारे फेंककर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृत समझकर महिला को सड़क किनारे फेंककर फरार
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के भानपुर गांव के पास भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने सोमवार की भोर में एक महिला को दुपट्टे से गलाकसकर उसे मृत समझ सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो उसे होश आ गया। महिला की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
भानपुर गांव निवासी गुलाब की पत्नी फीता देवी के पति रविवार को किसी रिश्तेदार के घर चले गए थे। महिला रात में घर पर अकेले थी। आरोप है कि गांव के ही कुछ मनबढ़ंों ने रात को महिला के घर पहुंचकर उसके गले को दुपट्टे के सहारे कसकर जमकर मारा-पीटा और मृत समझ कर उसे सड़क किनारे फेककर फरार हो गए। सोमवार की सुबह राहगीरों ने इसकी जानकारी आस पास के लोगों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के बाद उसे होश आया तो महिला ने आपबीती सुनाई। सूचना पर महिला का पति भी मौके पर आ गया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने अनिल, बृजेश, चांदी व आशा के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।