{"_id":"5b4107a34f1c1b0f278b513b","slug":"15309884502-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजगंज। शाहगंज-इलाहाबाद मार्ग पर महराजगंज थाना क्षेत्र के लोहिंदा चौराहे के पास शनिवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा निवासी असलम का 15 वर्षीय बेटा अशरफ अली अपने ममेरे भाई सद्दाम पुत्र सलीम (22) निवासी करतिहा थाना बक्शा व शमशेर(21) पुत्र रईश निवासी द्वारका ढकवा के साथ सुबह 11:30 बजे पंखा बनवाने के लिए महराजगंज बाजार जा रहा था। वे बाइक से लोहिंदा चौराहा के निकट पेट्रोलपंप के पास पहुंचा था तभी बदलापुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक ट्रक में फंसकर पचास मीटर तक घिसटती रही। बाइक सवार अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी कुछ दिन पहले ही अशरफ के पिता की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन