फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जालसाजों ने महिला को झांसा देकर उड़ाए नकदी और गहने

जालसाजों ने महिला को झांसा देकर उड़ाए नकदी और गहने

Thu, 28 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन गांव निवासी एक महिला को झांसा देकर जालसाजों ने 1500 रुपये नकदी और गहने पार कर दिए। पीड़ित महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया। वह दोबारा थाने आई तो पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कछवन गांव निवासी मीनू पत्नी राम सेवक चंदवक स्थित यूनियन बैंक की शाखा से रुपये निकाल कर पैदल घर जा रही थी। वह रास्ते में इंटर कालेज के सामने पहुंची थी तभी दो की संख्या में मौजूद जालसाजों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। महिला ने रास्ता बताया तो उनमें से एक ने कहा कि तुम बहुत भाग्यशाली महिला को तुम्हें जमीन मिलने वाली है। इतना कहते हुए जालसाज ने महिला के हाथ से रुपयों से भरा पर्स अपने हाथ में ले लिया। उनकी बातचीत से महिला ने समझ लिया कि वे वाकई कोई तांत्रिक हैं। जालसाज ने कहा कि मंत्र काम नहीं कर रहा। इस पर्स में अपने गहने भी रख दें। महिला ने भरोसा कर अपने मंगल सूत्र और सोने का कनफूल भी पर्स में रखकर दे दिया। जालसाजों ने महिला से कहा कि आंख बंदकर दस कदम दूर पीछे हटो। महिला ने ऐसा ही किया। दस कदम पीछे हटने के बाद उसने आंखें खोली तो दोनों वहां से गायब थे। महिला वहीं पर चीखने चिल्लाने लगी। उसकी पर्स में 1500 रुपये थे। उधर से गुजर रहे थानाध्यक्ष ने महिला की परेशानी पूछी तो उसने आपबीती सुनाई। पुलिस जालसाजों का पीछा करने के बजाय महिला को गाड़ी में बैठाकर घर भेज दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद वह खुद पैदल चलकर थाने आ गई और चीखने चिल्लाने लगी। पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed