फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हत्या की झूठी सूचना देने वाला चिकित्सक गिरफ्तार

हत्या की झूठी सूचना देने वाला चिकित्सक गिरफ्तार

Mon, 25 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के ढंढवारा खुर्द गांव में सोमवार को एक चिकित्सक द्वारा हत्या की सूचना पुलिस को दी। सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। वहां जाने पर पता चला कि बच्चों में विवाद हो रहा था। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले चिकित्सक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ढंढवारा खुर्द गांव निवासी मोहम्मद मेराज पुत्र परवेज आलम व कासिफ पुत्र साकिब आदि के बच्चों के बीच सोमवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। इस दौरान गांव निवासी चिकित्सक डा. जावेद आलम ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही कोतवाल प्रशांत कुमार श्रीवास्तव भारी पुलिसबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई । कुछ ही देर में खेतासराय, खुटहन थाने की फोर्स भी पहुंची। जांच में हत्या की खबर झूठी है। पुलिस ने हत्या की झूठी सूचना देने वाले चिकित्सक को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। वहीं बच्चों के विवाद का मामले में दोनों पक्षों ने थाने पर समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed