{"_id":"5b1040294f1c1bb06e8b58a7","slug":"152779166210-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादी की सिपाही ने कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरियादी की सिपाही ने कर दी पिटाई
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक झगड़े में फरियाद लेकर थाने पर पहुंचे एक अधेड़ की सिपाही ने पिटाई कर दी। अधेड़ ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग किया है। उसने कहा है कि अगर एक एसआई बीच बचाव नहीं किए होते तो सिपाही उसकी जान ले लेता।
रामपुर थाना के नरहरपुर गांव के देवकरन गौतम के घर पर 28 मई को तीन बेटों में पारिवारिक झगड़ा हो गया। एक बेटे ने थाने पर फोन कर हल्का पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटों को थाने बुलाया। दूसरे दिन पिता देवकरन थाने पहुंचे तो आरोप है कि हल्का सिपाही भी आ गया और थाने के अंदर ही थप्पड़ों से पिटाई करने लगा। बोला कि तुम्हारे बेटों को बुलाया गया था तुम क्यों आ गए। अकारण पिटाई देख थाने के एक दरोगा ने बीच बचाव कर छुड़ाया। पीड़ित ने एसपी से सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग किया है।