{"_id":"5afb237d4f1c1be3408b5973","slug":"152640805715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्री जहरखुरानी का शिकार..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में यात्री जहरखुरानी का शिकार..
Updated Tue, 15 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मीरगंज। दिल्ली से कमाकर घर लौट रहा एक व्यक्ति ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया।
मीरगंज थाना क्षेत्र के करियांव गांव निवासी लोलारक गौड़ (40) नई दिल्ली से शनिवार को शिवगंगा एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। रविवार को सुबह इलाहाबाद स्टेशन पर उतरने के बाद भोर में चार बजे उन्होंने अपने बेटे रंजीत को फोन कर बताया की वह शिवगंगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस से जंघई स्टेशन आ रहा है। आधे घंटे बाद बेटे ने फोन किया तो पिता का मोबाइल बंद था। फिर भी वह स्टेशन आया और बुंदेलखंड एक्सप्रेस आकर रुकी और चली गई। लेकिन लोलारक उसमे ंसे नहीं उतरे। उनके बेटे ने जीआरपी को सूचना दी। मायूस होकर वह लौट गया। सोमवार देर शाम आरपीएफ इलाहबाद ने फोन करके रंजीत को बताया कि उसके पिता इलाहाबाद में प्लेटफार्म नम्बर चार पर मिले है। परिजन वहां पहुंचे और साथ लिवाकर घर आए। उनके पास से नकदी व सामान समेत 50 हजार से अधिक का माल गायब हो गया था।