फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The body of a factory machine operator was found hanging from a noose.

Shamli News: फैक्टरी के मशीन ऑपरेटर का शव फंदे पर लटका मिला

Mon, 21 Sep 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 21 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The body of a factory machine operator was found hanging from a noose.
शामली। कंडेला इंस्ट्रीयल एरिया में स्थित प्लास्टिक का सामान बनाने की फैक्टरी में शनिवार रात मशीन ऑपरेटर बिहार निवासी सुमित (31) का शव कमरे में छत के पंखे से शव लटका मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। कंडेला शेखुपूरा में आदेश कुमार की प्लास्टिक का सामान बनाने की फैक्टरी है। यहां पिछले करीब ढाई साल से बिहार के थाना मांसी क्षेत्र के गांव मडीपुर कला निवासी निवासी सुमित कुमार मशीन ऑपरेटर था। शनिवार रात को वह अपने कमरे में सोने गया। देर रात करीब 12 बजे फैक्टरी में काम करने वाले अन्य लोगाेंं ने देखा तो सुमित का शव कमरे में पंखे से कपड़े के फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक मोहित कुमार ने बताया कि मृतक अविवाहित था। उसका भाई मनदीप हरियाणा के सोनीपत में किसी फैक्टरी में काम करता है। पुलिस की सूचना पर मनदीप शामली पहुंचा।
विज्ञापन

जांच अधिकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक के आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मनदीप ने भी कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed