फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पिटाई से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

पिटाई से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

Mon, 08 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पिटाई से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
बिरनो(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी एक भाजपा नेता के पिता को दो मनबढ़ युवकों ने एक सप्ताह पूर्व मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल के पिता ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार की देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी बिरनो भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोवर्धन बिंद के पिता मीना बिंद (70) को एक सप्ताह पूर्व गांव के ही दो मनबढ़ युवकों ने बिना वजह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में घायल के पुत्र ने चार दिन पहले दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। रविवार की देर रात उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त हो गया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि चार दिन पहले घायल के पुत्र की तरफ से दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर सुरेंद्र बिंद और बबलू बिंद के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। उपचार के दौरान घायल की मौत होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। अब मारपीट की धारा में परिवर्तन किया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed