{"_id":"5ade24684f1c1b61098b6010","slug":"15245077541-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नुआंव गांव के लोगों ने सोमवार को थानागद्दी पुलिस चौकी का घेराव किया। आरोप लगाया कि पुलिस लड़की को अगवा करने के आरोपी का बचाव कर रही है। पुलिस ने लड़की का शीघ्र पता लगाने का भरोसा दिया तो ग्रामीण वापस गए।
गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी को अगवा करने आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तीन दिन पहले लड़की लापता हुई है और आरोपी युवक घर पर है। बावजूद इसके पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि लड़की के परिजनों को आशंका है कि बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। जिससे आक्रोशित लोगों ने सोमवार को पुलिस चौकी का घेराव किया। लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस उन्हें ही धमका रही है । जबकि उनके सामने पुलिस ने जब आरोपी से थाने में पूछताछ कर रही थी तो उसने इस बात को स्वीकार किया था कि लड़की उसके साथ गई थी लेकिन वह उसे लाकर उसके घर के पास छोड़ दिया था। बावजूद इसके पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया। केराकत कोतवाली के इंस्पेक्टर शशिभूषण राय का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शीघ्र ही लड़की का पता लगा लिया जाएगा।