{"_id":"5acd093c4f1c1bca3d8b46e3","slug":"152338668820-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत पुलिस ने चिता से उठाई लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत पुलिस ने चिता से उठाई लाश
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। मखदूमपुर गांव में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता पाया गया। मंगलवार को सुबह परिवार के लोग गुपचुप तरीके से गोमती नदी के पिलकिछा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने लाश को चिता से उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी।
मखदूमपुर निवासी रामजी गुप्ता की बेटी अंजू (21) जमुनियां डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात वह कमरे में सोने गई थी। सुबह देर तक बाहर नहीं निकली तो उसके पिता उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा बाहर से पीटते रहे लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। रोशनदान से देखा गया तो फंदे पर उसका शव लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर लोग अंतिम संस्कार के लिए पिलकिछा घाट पहुंचे। इसी बीच किसी ने सीओ शाहगंज को सूचना दे दी। पुलिस घाट पर पहुंची तो चिता में आग लगाने की तैयारी चल रही थी। उसने शव को चिता से उतरवाकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। अंजू तीन बहन और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी।