फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिला कारागार के बंदी की बीएचयू में मौत

जिला कारागार के बंदी की बीएचयू में मौत

Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला कारागार में बंद एक बंदी की उपचार के दौरान बीएचयू में शनिवार की रात मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर निवासी राजाराम का बेटा संजय गौतम दुराचार के आरोप में पिछले 38 महीने से जेल में बंद था। मृत बंदी के परिजनों का आरोप है कि 26 मार्च को जेलर से उसने तबीयत खराब होने ंकी शिकायत की थी। लेकिन जेलर ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। उसकी शिकायत नजरअंदाज कर दी गई। 28 मार्च को उसकी हालत अधिक गंभीर हुई तो आनन फानन में बीएचयू में भर्ती करा दिया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात 11:50 पर बजे उसकी मौत हो गई। मृतक संजय के पिता का कहना है कि यदि जेलर ने बेटे की तबीयत खराब होने की शिकायत को समय से सुन लिया होता और उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी। इस संबंध में जेलर सुरेश चंद्र का कहना है कि बंदी संजय टीबी का मरीज था। उसका इलाज काफी दिनों से चल रहा था। बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। इलाज में जेल प्रशासन की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed