फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth drowns in river during idol immersion.

Azamgarh News: मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक

Mon, 07 Sep 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in river during idol immersion.
शहर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ निवासी रिंकू मद्धेशिया शनिवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्थापित मूर्ति का विसर्जन करने के दौरान नदी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका शव नहीं मिला। दूसरे दिन उसका शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में अटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि रिंकू मद्धेशिया (40) ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाजार में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित की थी। शनिवार शाम करीब सात बजे वह दो साथियों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए मोहटी घाट पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान रिंकू नदी में चले गए और इसके बाद दिखाई नहीं दिए। उनके साथ गए दोनों युवक लौट आए। रिंकू के नहीं लौटने पर घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक सफलता नहीं मिलने पर तलाश जारी रही। पुलिस ने दूसरे दिन सुबह भी तलाश शुरु किया सुबह घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर रिंकू का शव मिला। घटना की जानकारी के बाद रिंकू के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed