फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother-in-law accused of rape and attempted murder.

Pilibhit News: देवर पर दुष्कर्म व हत्या की कोशिश का आरोप

Mon, 07 Sep 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of rape and attempted murder.
पीलीभीत। विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म व विरोध पर आग लगाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया। किसी तरह भागकर उसने जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी एक विवाहिता सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 18 मई 2025 को जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी के साथ हुई थी। शादी के बाद एक पुत्र का जन्म हुआ। आरोप है कि पुत्र के बीमार होने पर उसे सही उपचार नहीं मिल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में ससुराल पक्ष से शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसका देवर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर 14 जून को उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विवाहिता के मुताबिक, 30 जुलाई को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उस पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। सीओ सिटी अमर नाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed