{"_id":"6a9db8abe40492578d030709","slug":"rods-and-aluminium-cables-stolen-from-army-security-fencing-in-the-cantt-area-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-158067-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कैंट क्षेत्र में सेना की सुरक्षा फेंसिंग से रॉड और एल्युमिनियम का केबल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कैंट क्षेत्र में सेना की सुरक्षा फेंसिंग से रॉड और एल्युमिनियम का केबल चोरी
Mon, 07 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र में सेना की सुरक्षा फेंसिंग से 20 टीएमटी रॉड, लोहे की पट्टी और करीब 150 मीटर एल्युमिनियम केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। 5 मराठा यूनिट में हवलदार सुनील चौहान ने कैंट कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, हवलदार सुनील चौहान सात अगस्त की सुबह करीब नौ बजे सुरक्षा फेंस की जांच के लिए निकले थे। इस दौरान शिवाजी लाइन, डोगरा हाउस और निर्मली कुंड क्षेत्र में लगी फेंसिंग से 20 टीएमटी रॉड, लोहे की पट्टी और करीब 150 मीटर एल्युमिनियम केबल गायब मिली। जांच के दौरान करीब 10 स्थानों पर फेंसिंग टूटी हुई भी पाई गई।
हवलदार ने घटना की जानकारी सेना के अधिकारियों को देने के बाद पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर कैंट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनीष तिवारी को सौंपी गई है।