फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Car hits couple on scooter; husband dies.

Palwal News: कार ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Car hits couple on scooter; husband dies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कामर कोसीकलां, जिला मथुरा निवासी गोविंदा ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को उनके पिता रघुबीर और मां स्कूटी से कामर गांव से होडल की ओर जा रहे थे। गढ़ी गांव को पार करने के बाद इंटरलॉकिंग फैक्टरी के पास सामने से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने स्कूटी में ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां का उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी जमशेद खान ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed