फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, दो छात्र घायल

सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, दो छात्र घायल

Thu, 29 Mar 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव के पास मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि खुटहन थाना क्षेत्र के उछाहिलपुर गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से दो छात्र घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल छात्रों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी रामसागर प्रजापति (45) मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे कहीं से घर लौट रहे थे। वह बाइक से सुजानगंज रोड पर उदयभानपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे एक मकान से टकरा गई। मकान के बाहर रखी चारा मशीन और थ्रेसर क्षतिग्रस्त हो गया। ।स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। रामसागर अपने परिवार का अकेला कमासुत सदस्य था। वह पंपिंगसेट मकेनिक थे। उनके पुत्र संजय प्रजापति की 17 जून को शादी तय है। वह बेटे की शादी की तैयारी में लगे थे। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट गांव निवासी सुधाकर सिंह का बेटा सूयश सिंह (15) अपने चचेरे भाई हर्षित सिंह (12) पुत्र दिवाकर सिंह के स्कल गया था। दोनों बाइक से दोपहर में घर लौट रहे थे। बाइक सूयश चला रहा था। दोनों उछाहिलपुर गांव में पुलिया के पास पहुंचे थे तभी बोलेरो की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। दोनों छात्रों को खेतासराय के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed