{"_id":"5abbeb464f1c1bec298b466f","slug":"15222651641828-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज ने महिला से उड़ाए 28 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज ने महिला से उड़ाए 28 हजार
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के फैजाबाद मार्ग पर स्थित यूनियन बैंक की चिरैयामोड़ शाखा से रुपये निकालने आई एक महिला को झांसा देकर जालसाज ने उसके पास से 28 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
गोल्हागौर गांव निवासी प्रमिला पत्नी छोटेलाल अपने भतीजे शैलेन्द्र के साथ बाइक से यूनियन बैंक की चिरैयामोड़ शाखा से रुपये निकालने आई थी। वह बैंक खाता से 28 हजार रुपया निकालकर वापस लौट रही थी। महिला जैसे ही बैंक गेट के बाहर निकली थी तभी पड़ोसी गांव का एक युवक पहुंचा और अपना पचास हजार रुपया बैंक में जमा कराने की सिफारिश करते हुए रुपयों की गड्डी महिला को पकड़ा दी और उसके पास से 28 हजार रुपया अपने हाथ में ले लिया। महिला काउंटर पर पहुंचकर रुपयों की गड्डी देखी तो उसमें पांच सौ रुपये की नोट लगी थी बीच में नोट की साइज का ही कागज लगा था। महिला पीछे मुड़कर देखी तो जालसाज वहां से फरार हो चुका था। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। उसने पुलिस को तहरीर दी है।