फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक भी प्रार्थना पत्र नहीं हो सके निस्तारित

एक भी प्रार्थना पत्र नहीं हो सके निस्तारित

Sun, 18 Mar 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। जिला अरबिंद मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने शनिवार को जलालपुर थाने पर आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने 17 प्रार्थना पत्रों में से तीन प्रर्थना पत्रों का निस्तारण किया।
जिलाधिकारी अरबिंद मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी से मकरा गांव की इंद्रावती कन्नौजिया, घनश्याम, मीना देवी, लल्लन, पप्पू, बच्चन कन्नौजिया ने गांव के तालाब में कपड़ा धोने के लिए पानी छोड़वाने की मांग की। बच्चनलाल राजभर विरोध किया और कहा कि तालाब उसकी निजी जमीन में है। उसने मछली पालन के लिए खोदवाया है। डीएम ने एक सप्ताह में जांच कर कार्यवाई करने का निर्देश तहसीलदार केराकत को दिया। नहोरा गांव में प्रदीप चौरसिया के बैनामा की जमीन पर विपक्षी द्वारा कोर्ट से स्टे होने के बाद भी दो माह पूर्व खेत की जोताई व बोवाई करने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर इस मामले समेत अन्य चौदह मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी सिटी,थानाध्यक्ष,तहसीलदार केराकत, कानूनगो आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय की अध्यक्षता में शनिवार को मडियाहूं कोतवाली में हुई सुनवाई में चार िशकायतें आईं, जिनमें दो का निस्तारण किया गया। गौराबादशाहपुर में चार में एक का निस्तारण किया गया। सुरेरी थाना तीन प्रार्थना पत्र आए। किसी का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed