{"_id":"5a6f70cd4f1c1b91268b71eb","slug":"151725301614-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो महिलाओं समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में दो महिलाओं समेत चार घायल
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं/करंजाकला। मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर मोहल्ले में मनबढ़ों ने एक महिला की पिटाई कर दी जबकि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ गांव में मां बेटे और बेटी को मारकर घायल कर दिया गया।
मडिय़ाहूं के दिलावरपुर मोहल्ले में राजेंद्र प्रसाद व शिव शंकर के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। सोमवार को सुबह राजेंद्र की पत्नी चंद्रावती देवी (45) घर पर अकेली थी इसी दौरान विपक्षियों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ गांव में आपसी रंजिश में मनबढ़ों ने मां बेटी और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों का उपचार पीएचसी पर कराया गया। घायलों में ऊषा देवी (40), सनी (17) और सरिता (12) शामिल हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव के महेंद्र, सतीश, आकाश व जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।