{"_id":"5a6247744f1c1b8c268b5567","slug":"151639045015-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवार से लूटे मोबाइल और रूपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक सवार से लूटे मोबाइल और रूपये
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार के पास गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को तमंचे के बलपर आतंकित कर उसके पास से मोबाइल फोन और एक हजार रुपये लूट लिए। उसी दौरान मौके पर पहुंचे सीओ की गाड़ी देख बदमाश अपनी बाइक छोड़ फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है।
मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के ककराही गांव निवासी शिवम दुबे (20) गुरुवार की रात परसथ गांव से किसी निमंत्रण से घर लौट रहा था। रात में करीब आठ बजे वह बेलवा बाजार के पास पहुंचा था तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचे के बल पर मोबाइल और एक हजार रुपए छीन लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। उसी दौरान संयोग से सीओ मडियाहूं राम भवन यादव कहीं से लौट रहे थे। पुलिस की गाड़ी देख बदमाश अपनी बाइक छोड़ फरार हो गए। सीओ ने पीड़ित युवक को कोतवाली भेजा और उसकी तहरीर पर पुलिस ने अमित सिंह व शिवम सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।