{"_id":"5a4bd4ac4f1c1b4a198b47e0","slug":"151491925212-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहाने के आरोप में छह पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार ढहाने के आरोप में छह पर केस
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तूपुर कलां गांव में सावित्री पत्नी राकेश सिंह के मकान की दीवार ढहाने के आरोप में पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके गांव के ही छह से अधिक की संख्या में मनबढ़ मंगलवार को उनके दरवाजे पर पहुंचे और उनके मकान की निर्माणाधीन दीवार ढहा दी। विरोध करने पर मारने पीटने की धमकी दी। पुलिस ने राजेश सिंह ,शिवकेश सिंह ,अरुण सिंह ,विक्रमजीत सिंह,सिवान सिंह एवं अवध विहारी सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन