{"_id":"5a4685644f1c1bce408bfe8f","slug":"15145712719-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को महिला हेल्पलाइन को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को महिला हेल्पलाइन को सौंपा
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडियाहूं। नगर में गुरुवार की देर शाम गांधी तिराहे के पास टहल रही मंदबुद्धि की 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने महिला हेल्पलाइन को सौंप दिया। वह अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। नगर के लोगों ने गुरुवार की शाम किशोरी को पुलिस को सौंपा तो पुलिस ने उसे थाने में बैठा दिया। किसी तरह वह थाने से निकल गई और कस्बे के बाहर कुछ मनचले युवक उसे छेड़ रहे थे। समाजसेवी राजेश पांडे ने इसकी सूचना विधायक प्रतिनिधि श्याम दत्त दुबे को दी। श्री दुबे के हस्तक्षेप पर मौके पर पहुंची मडिय़ाहूं पुलिस ने उसे तत्काल कोतवाली ले आई और रात में ही प्रभारी निरीक्षक ने महिला हेल्पलाइन जोनपुर को सूचना दी। महिला हेल्पलाइन की सुगम कार्यकर्ता मौके पर पहुंच कर किशोरी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन