{"_id":"5a4685534f1c1bcf6d8b6d2f","slug":"15145712547-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घटनाओं में एक महिला समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लालगंज संवाददाता के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी 45 वर्षीया रमावती पत्नी किशोरी बुधवार की सुबह अपने खेत पर गई थी। छह बजे के लगभग वह खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान आजमगढ़ से वाराणसी जा रही चंदौली डिपो की बस ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में रमावती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर बस चालक को पकड़ लिया और जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बलरामपुर संवाददाता के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार के पास मंगलवार की देर शाम बारात में बाजा बजाने वालों को लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाजा बजाने वाला अधेड़ प्रमेश पुत्र रामसमुझ निवासी लक्षिरामपुर थाना रानी की सराय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक एक पुत्र व चार पुत्रियों का पिता है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर गांव के पास पैदल जाते समय बाइक की चपेट में आकर 38 वर्षीया मुन्नी देवी निवासी रजादेपुर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना कंधरापुर थाना क्षेत्र के अनवरगंज के पास मंगलवार की रात हुई। इसमें बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 27 वर्षीय बलराम पुत्र महेश निवासी डीएवी कांशीराम कालोनी व 25 वर्षीय विपिन पुत्र रघुनाथ निवासी पांडेय बाजार थाना कोतवाली शहर गंभीर रूप से घायल हो गया।