{"_id":"5a43ee8a4f1c1b8d698c41da","slug":"151440157811-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्दर ने गिराया छत से ईंट, बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बन्दर ने गिराया छत से ईंट, बालक की मौत
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। पकड़ी गोदाम मुहल्ले में बुधवार की सुबह 11 बजे बंदर की उछल कूद के चलते छत से गिरी ईट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह घर से बाहर खेल रहा था।
सुजानगंज निवासी हारून राईन का पुत्र रेहान (4) अपने ननिहाल मुंगराबादशाहपुर के पकड़ी गोदाम मुहल्ले में मंहगू राईन के घर आया हुआ था। करीब 11 बजे वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान बगल के मकान की छत पर वाले छत पर कुछ बंदर उछल कूद कर रहे थे। इसी दौरान छत की रेलिंग की एक ईंट गिर गई जो छप्पर से टकराते हुए रेहान के सिर में जा लगी। ईंट लगते ही रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।