फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अलग अलग हुए सड़क हादसों में आठ घायल

अलग अलग हुए सड़क हादसों में आठ घायल

Wed, 23 May 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज क्षेत्र में भदोही जिले के बिलासपुर निवासी धीरज यादव (24) महराजगंज से वापस बदलापुर जा रहे थे। एवीएस स्कूल के सामने पहुंचे सामने से आ रही कार की चपेट में आ गए। धीरज यादव बदलापुर स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। उन्हें सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया गया है।
मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के सराय कालीदास गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सराय कालीदास गांव निवासी संतोष कुमार यादव बाइक से अपनी मां गुलाबी देवी को जौनपुर से दवा दिलवाकर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों मां बेटे घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर मडिय़ाहूं मछलीशहर मार्ग पर चकरबिया गांव के पास बुधवार की सुबह पांच बजे ओवरटेक कर रहे ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी जिससे बालू लदा ट्रक गड्ढे में पलट गया। चालक जय नारायण और खलासी राजबहादुर दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

डोभी क्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र के गोमती पुल के पास इनोवा कार किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल छात्र को निजी चिकित्सालय से वाराणसी रेफर कर दिया गया। रामगढ़ गांव निवासी कक्षा नौ का छात्र आकाश नाविक (16) पुत्र अनिल नाविक गांव के सामने चंदवक बाजार जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ा था और चंदवक घाट निवासी दुकानदार भैयालाल नाविक (45) अपनी चाय पान की गुमटी में बैठे थे। परसौड़ी गांव निवासी पिकअप चालक विष्णु गुप्ता (28) अपनी पिकअप गाड़ी खड़ी कर रुका था। इसी बीच वाराणसी की तरफ से आ रही इनोवा कार असंतुलित होकर खड़ी मैजिक में टक्कर मार दी। पिकअप गुमटी से टकरा गई और गुमटी पलट गई। गुमटी पर मौजूद तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed