{"_id":"6aac35ad023ea7280b0f5214","slug":"bangle-unit-operator-found-hanging-in-new-ojha-nagar-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-185170-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: न्यू ओझा नगर में चूड़ी सिट संचालक फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: न्यू ओझा नगर में चूड़ी सिट संचालक फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के न्यू ओझा नगर में बुधवार रात चूड़ी सिट संचालक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को परिजन के सुपुर्द किया। परिजन आत्महत्या के कारणों को लेकर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि पुलिस की जांच में कर्ज के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
न्यू ओझा नगर निवासी कैलाश ओझा (26) सुदामा नगर स्थित भगवान सिंह के मकान में चूड़ी की सिट चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार को उन्होंने अपनी सिट पर गर्डर के एंगल से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब उनके भतीजा दीपांश सिट पर पहुंचे, तो कैलाश को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। दीपांश तत्काल भागकर घर गए और अपने भाई निखिल को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारकर घर ले आए। उधर, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि कुमार त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मृतक पांच भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे (छठे नंबर का) थे। उनकी मौत से पत्नी प्राची का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटियों काव्या और नंदो को छोड़ गए हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक की फंदे पर लटकने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।