फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man arrested for posing as a fake BSA to threaten a school headmistress and steal money.

Kanpur News: फर्जी बीएसए बन स्कूल की प्रधानाध्यापक को धमकाने व रुपये चोरी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for posing as a fake BSA to threaten a school headmistress and steal money.
कानपुर देहात। खुद को बेसिक शिक्षा अधिकारी बताकर स्कूल की जांच करने पहुंचे युवक ने प्रधानाध्यापिका को धमका कर 25,500 रुपये रैक से चोरी कर लिए थे। प्रधानाध्यापिका की ओर से पुलिस को शिकायत किए जाने के बाद आरोपी बृहस्पतिवार को मामला रफा-दफा करवाने के लिए स्कूल आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गजनेर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को टीम के साथ आरपीएस माॅर्डन पब्लिक स्कूल नबीपुर के पास से जालौन जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र के बीबीना निवासी शोभित द्विवेदी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2500 रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में शोभित ने बताया कि गजनेर थाना क्षेत्र में उसकी ससुराल है। 14 सितंबर को वह ससुराल आया था। अपने शौक पूरे करने के लिए वह रास्ते में पड़ने वाले आरपीएस माॅर्डन पब्लिक स्कूल में फर्जी बीएसए बनकर पहुंचा था। स्कूल में उसने स्वयं को बीएसए बताकर प्रधानाध्यापिका से स्कूल की मान्यता से संबंधित कागजात मांगे और कहा कि वह बेसिक शिक्षा परिषद, लखनऊ से स्कूल चेक करने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रधानाध्यापिका ने कार्यालय में उसे अपनी कुर्सी पर बैठाया। प्रधानाध्यापिका से बात करने के साथ फोन पर किसी अन्य से बात करने पर उसे पकड़े जाने का डर सताया तो उसने प्रधानाध्यापिका को जान से मारने की धमकी देते हुए मेज की रैक में रखे 25,500 रुपये निकाल लिए और घर चला आया। बृहस्पतिवार को वह अपने साथियों के संग वापस स्कूल आकर प्रधानाध्यापिका से मुलाकात कर मामला रफादफा करना चाहता था लेकिन स्कूल के अंदर पहुंचने से पहले ही उसे पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पहली बार अधिकारी बन घटना को अंजाम देने की बात कुबूली है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेजा गया है। आरोपी ने पूर्व में इस तरह की घटना तो नहीं की है इसको लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed