फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man beaten with sticks and clubs while grazing buffaloes; accused still at large after 17 days

Bhiwani News: भैंस चराने गए व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीटा, 17 दिन बाद भी आरोपी फरार

Fri, 18 Sep 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 18 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Man beaten with sticks and clubs while grazing buffaloes; accused still at large after 17 days
भिवानी। गुजरानी गांव में खेतों में भैंस चराने गए मनीराम को बाइक और स्कूटी पर आए चार युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित के बयान दर्ज होने के 17 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। जिसके चलते परिजनों और ग्रामीणों ने वीरवार को एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मनीराम 30 अगस्त को गांव के पास खेतों में अपनी भैंसें चरा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी और बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया। बाद में परिजनों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और मनीराम को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

घायल मनीराम ने बताया कि जब युवक उसके साथ मारपीट कर रहे थे उस समय कुछ दूरी पर एक युवक मोबाइल फोन पर किसी को पूरी जानकारी दे रहा था। उन्होंने मारपीट के पीछे किसी अन्य व्यक्ति का हाथ होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीराम के अनुसार गांव के एक मामले में एडीसी को जांच करनी थी और जांच से एक दिन पहले ही उसे पीटकर अधमरा कर दिया गया। उपचार के बाद थोड़ी राहत मिलने पर उसने अधिकारियों को शिकायत दी। इसके बावजूद मारपीट के आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस मामले में पीड़ित और ग्रामीण वीरवार को पुलिस अधीक्षक से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधीक्षक ने मामले में तत्काल कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व पंच सज्जन, पंच प्रतिनिधि हंसा वाल्मीकि, चेतराम शर्मा, फकीरचंद, अजीत, बालकिशन, भुरिया, धर्मबीर, पुष्कर, रामबीर, मनबीर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed