फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दीवान पर कुल्हाड़ी से हमला, भर्ती

दीवान पर कुल्हाड़ी से हमला, भर्ती

Sat, 07 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर पुलिस चौकी में गुरुवार की रात घुसकर मनबढ़ युवक ने पुलिसकर्मी इरशाद अहमद पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घायल पुलिसकर्मी के शोर मचाने पर अन्य सिपाही जाग गए और युवक को पकड़ लिया। पुलिसकर्मी के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया गया है। उसने पुलिस को बताया कि बीमा का कागज नहीं होने पर एक माह पहले उसकी गाड़ी का चालान किया गया था। बाद में पैसा लेकर गाड़ी छोड़ दी गई थी। पुलिसकर्मी पर हमलाकर उसने बदला लिया है।

शिकारपुर पुलिस चौकी पर तैनात दीवान इरशाद अहमद गुरुवार की रात करीब 12 बजे कुर्सी पर बैठे थे। तभी एक युवक उनके पास पहुंचा। वह कुछ समझ पाते तबतक युवक ने कुल्हाड़ी से उनके ऊपर हमला बोल दिया। दीवान ने शोर मचाया तो अंदर कमरे में सो रहे अन्य सिपाही भी दौड़कर आ गए। आरोप है कि सिपाहियों के मौके पर पहुंचने तक युवक दीवान पर हमला करता रहा। पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ कर उसे पेड़ में रस्सी से बांध दिया। घायल दीवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह आरोपी युवक को लेकर पुलिस थाने पहुंची। वहां पूछताछ में आरोपी युवक रसूलपुर, खुटहन निवासी राहुल यादव ने बताया कि एक महीने पहले वह जौनपुर से अपने घर खुटहन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव जा रहा था। रात में शिकारपुर पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसकी बाइक का बीमा का कागजात नहीं था जिससे पुलिस गाड़ी का चलान कर दिया था। काफी आग्रह के बाद गाड़ी नहीं छोड़ी। आरोप लगाते हुए उसने बताया कि दीवान ने दो सौ रुपये लेने के बाद गाड़ी छोड़ा था। उसी समय बदला लेने की ठान ली थी। देर शाम को अपने घर से करीब 40 किलोमीटर दूर शिकारपुर पुलिस चौकी पर पहुंच गया था। मंदिर के पास बाइक खड़ी कर वह मौके की तलाश में था। रात में 12 बजे सन्नाटा पसर गया और दीवान को चौकी के अंदर अकेले देखा तो हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी युवक राहुल यादव को जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed