फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत 18-22-44

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत 18-22-44

Thu, 06 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
घनश्यामपुर/बदलापुर। इलाहाबाद-शाहगंज मार्ग पर बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव के निकट बुधवार को सुबह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर नेवादा गांव निवासी समरजीत सरोज (28) लखनऊ जाने के लिए बदलापुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उन्हें वरुणा एक्सप्रेस पर सवार होना था। बदलापुर आने के लिए वह अपने चचेरे भतीजे अरविंद सरोज (25) के साथ बाइक से आ रहे थे। बाइक समरजीत चला रहे थे। सुबह करीब छह बजे स्टेशन से पांच सौ मीटर पहले स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रीतेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच कर दोनों को सीएचसी पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और गांव के लोग भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। अरविंद रेल विभाग में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। उसे दिल्ली जाने के लिए वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed