फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विधायक सहित पांच के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

विधायक सहित पांच के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Fri, 30 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र हुसेनाबाद के विद्युत उपखंड के सामने प्रदर्शन करते हुए कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट तोड़फोड़ व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में सीजेएम कोर्ट ने विधायक डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह समेत पांच के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार उपखंड अधिकारी एसपी पांडेय ने लाइन बाजार थाना में मुकदमा 13 जुलाई 2006 को दर्ज कराया कि भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव मिश्र के नेतृत्व में डॉक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह ,विनय सिंह, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह व अन्य लोग एक राय होकर जुलूस की शक्ल में 32 केवी विद्युत उपखंड हुसेनाबाद के सामने कार्यालय गेट पर प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में अलग-अलग कमरों में घुसकर सरकारी काम में बाधा पहुंचाते हुए तोड़फोड़ किए और फाइलें फाड़ने लगे। मना करने पर डॉक्टर हरेंद्र, विनय आदि ने वादी व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट व बदसलूकी किया। जिससे चोटें आई। जबकि मौके पर चौकी इंचार्ज मियांपुर व दो सिपाही मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना कर पांच आरोपितो के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया है। इस मामले में विधायक समेत पांचों आरोपी उपस्थित नहीं हुए कोर्ट ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए सुनवाई के लिए 30 अगस्त की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed