{"_id":"5c87faccbdec2213f52b7102","slug":"141552415436-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की पिटाई कर रूपये लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव के पास सोमवार की रात कार सवार चार बदमाशों ने ट्रक रोक कर चालक को लूटने का प्रयास किया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। लालापुर गांव निवासी यशवंत यादव अपने ट्रक चालक को साठ हजार रुपए लेकर मध्यप्रदेश गिट्टी लेने के लिए रुधौली बाजार से रवाना किया । वह लाललापुर गांव के पास पहुंचा था तभी पीछे से आए कार सवार चार बदमाशों ने ट्रक को रोक लिया। बदमाश चालक से रुपये लूटने के लिए उसकी पिटाई करने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़कर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख बदमाश कार समेत फरार हो गए। पीड़ित ट्रक चालक सुरेंद्र यादव निवासी लालापुर ने घटना की जानकारी पुलिस और मालिक को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कराई लेकिन बदमाश फरार हो गए। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।