{"_id":"5c3a34b2bdec227394029623","slug":"141547318450-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर सवा लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर सवा लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलापुर कोतवलिया निवासी एक युवक को दुबई के शापिंग मॉल में नौकरी दिलाने के नाम जालसाज ने उससे सवाल लाख रुपये ऐठ लिए। काफी इंतजार के बाद भी युवक को नौकरी नहीं मिली तो उसने जालसाज के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवलिया कलापुर निवासी शकील अहमद के पुत्र शहनवाज को दुबई के एक शापिंग माल में नौकरी दिलाने का सपना दिखाया था। उसने वीजा और विदेश भेजने के लिए युवक से सवा लाख रुपये लिए। रुपये देने के बाद युवक और उसके परिवार के लोग तीन महीने से वीजा और टिकट का इंतजार करते रहे। आरोप है कि इधर जालसाज ने उनका फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया। निराश होकर शकील अहमद ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि जालसाज ने उन्हें दुबई में नौकरी का सपना दिखाया था और कहा था कि पैसे का जल्द प्रबंध नहीं किए तो वीजा हाथ से निकल जाएगा। क्योंकि कई लोग लाइन में हैं। शकील ने रिश्तेदारों से पैसे लेकर उसे दे दिए लेकिन उसे आजतक नौकरी नहीं मिली। पहले तो वह आज कल करता रहा लेकिन अब उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया तो उसकी नीयत में खोट समझ में आ गई। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।