फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Tue, 01 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक को पकड़कर  पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
बदलापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव की दलित बस्ती में प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में हिंदू्वादी संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस हवाले कर दिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कस्तूरीपुर गांव की दलित बस्ती में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मपरिवर्तन कराने की सूचना गांव के कुछ लोगों ने अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय व विहिप के जिला मंत्री महेंद्र शुक्ल को दी। थोड़ी ही देर में विहिप के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र मोनू, राहुल पांडेय, बबलू शुक्ल, श्रवण शुक्ल, रवि, मंगल शुक्ल, नवगेश शुक्ल, अजय शुक्ल सहित सौ से अधिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई। कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना करा रहे अमरनाथ केवट को पकड़ लिया। वह नेवादा मुखलिसपुर रहने वाला है। उसके पास से बाइबिल, ईसा मसीह की फोटो, डायरी आदि बरामद की गई। कार्यकर्ताओं ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास बिना नंबर की स्कूटी, बाइबिल व प्रभु ईसा मसीह की फोटो बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed