फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   corona positive

बदलापुर सीएचसी के तीन कर्मचारियों समेत 35 पॉजिटिव मिले

Sat, 25 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona positive
15- मीरगंज क्षेत्र के भटहर गांव में दो कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव में जाने वाले रास्ते को सी? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिला अस्पताल, मछलीशहर, शाहगंज, करंजाकला के बाद कोरोना का संक्रमण बदलापुर सीएचसी तक पहुंच गया है। सीएचसी के तीन कर्मचारियों समेत शनिवार को 35 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1377 हो गई है। अब तक 21 मरीजों की मौत हुई है। शनिवार को नौ मरीज स्वस्थ भी हुए। एक्टिव केस की संख्या 489 रह गई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 1288 सैंपल के रिजल्ट आए। इसमें 1240 निगेटिव हैं, जबकि 13 सैंपल की गुणवत्ता खराब होने के कारण दोबारा लिए जाने हैं। अन्य 35 पॉजिटिव पाए गए हैं। पूरे जिले में अभियान चलाकर 1311 नए लोगों के सैंपल भी लिए गए। इसे मिलाकर अब तक कुल 30111 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 25534 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 4577 सैंपल के रिजल्ट आने शेष हैं। पहले से भर्ती नौ मरीज शनिवार को स्वस्थ भी हो गए। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 489 रह गई है। इसमें 4 का इलाज प्रयागराज, 6 का बनारस, 5 का लखनऊ, एक मिर्जापुर, दो आजमगढ़ और तीन नोयडा में चल रहा है। शेष 463 का उपचार जौनपुर में चल रहा है। बदलापुर: सीएचसी के तीन स्वास्थ्य कर्मियों सहित 10 की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने बताया कि एंटीजन रैपिड किट से जांच की गई तो सीएचसी की एक महिला स्टाफ सहित दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा चंदन शहीद मार्ग स्थित एक व्यवसायी परिवार के आठ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौराबादशाहपुर: धर्मापुर ब्लाक के सीएचसी चोरसंड पर शनिवार को 50 लोगों की कोरोना की जांच रैपिड एंटीजन किट से की गई। इसमें थाना का एक होमगार्ड और बंजारेपुर सोनकर बस्ती का एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दोनों लोगों को एंबुलेंस से मुफ्तीगंज के मटियारी स्थित कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल पर प्रतिदिन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed