फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the SP government comes to power in 2027, the bulldozer guys will have to face the court: Stormy Saroj

साल 2027 में सपा सरकार बनी तो बुलडोजर वालों को दरबार लगाना पड़ेगा : तूफानी सरोज

Thu, 10 Sep 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
If the SP government comes to power in 2027, the bulldozer guys will have to face the court: Stormy Saroj
केराकत। बसगीत गांव में बुधवार की शाम को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि साल 2027 में सपा की सरकार बनी तो बुलडोजर चलाने वालों को सपा कार्यालय में दरबार लगाना पड़ेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब जनता सब कुछ जान चुकी है और समय आने पर अपने वोट से जवाब देगी। सत्ता का घमंड ज्यादा दिन नहीं चलता। लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत है और वही सत्ता का फैसला करती है। विधायक ने कहा कि साल 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संदेश देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करने, उनकी समस्याएं सुनने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर अपना फैसला सुनाएगी। इस दौरान मनोज चौहान, रामसमुझ यादव, संजय यादव, अशोक यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed