{"_id":"66a17436f5f4e5563a0c1847","slug":"consumers-increased-eight-times-due-to-bsnls-cheap-plan-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-119318-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बीएसएनएल के सस्ते प्लान से आठ गुना बढ़ गए उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बीएसएनएल के सस्ते प्लान से आठ गुना बढ़ गए उपभोक्ता
विज्ञापन
जौनपुर। निजी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज 35 फीसदी तक महंगे होने के कारण उपभोक्ताओं का इन कंपनियों की सेवा से मोहभंग हो रहा है। वहीं बीएसएनएल के सस्ते रिचार्ज प्लान के कारण आठ गुना तक नए उपभोक्ता बढ़ गए हैं। बीएसएनएल ने अपनी 4जी सेवा को दुरुस्त करने के साथ दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इस स्वदेशी फोर-जी तकनीकी सेवा शुरू करने के साथ ही इसके ग्राहकों में आठ गुना तक उछाल आया है। पहले जहां हर महीने बीएसएनएल के 2000 सिम बिकते थे अभी 24 दिनों में ही 18 हजार से अधिक सिम बिक चुके हैं।
जिले में बीएसएनएल के 2.40 लाख उपभोक्ता हैं। अभी तक बीएसएनएल से लोगों का मोहभंग हो रहा था वजह कि यहां 4जी सेवा नहीं शुरू की गई थी। अब बीएसएनएल की तरफ से 4जी सेवा शुरू करने के लिए जिलेभर में 4जी के 127 वीटीएस लगाए जा रहे हैं। इसके तहत प्रथम चरण में 26 फोर-जी वीटीएस ग्रामीण क्षेत्रों में लग भी चुके हैं। वहीं द्वितीय चरण में 27 फोर-जी वीटीएस शहरी क्षेत्र में लगेंगे। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में साल के अंत तक 4जी सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस काम के लिए बीएसएनएल का टाटा से समझौता हुआ है।
........................................
3000 लोगों ने बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराया
बीएसएनएल की बेहतर होती सुविधा व अन्य कंपनियों के रिचार्ज महंगे होने का फायदा बीएसएनएल को मिलता दिख रहा है। परिणाम यह है कि जिले के वीआई, जीओ, एयरटेल के 3000 उपभोक्ताओं ने अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करा दिया। एक पोर्ट कराने में 128 रुपये का फायदा भी हो रहा है। पोर्ट कराने से बीएसएनएल को 3.84 लाख की आय हुई। वहीं जहां आमतौर पर प्रतिदिन 70 ग्राहक आते थे अब 700 से 800 ग्राहक आते हैं।
विज्ञापन
........................................
बीएसएनएल के ये बेहतर रिचार्ज प्लान
249 रुपये का 45 दिन के लिए 2-जीबी डाटा प्रतिदिन अनलिमिटेड कॉलिंग, नए कस्टमर को 108 रुपये का 28 दिन के लिए एक जीबी प्रतिदिन डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग की जाएगी। 319 रुपये का 65 दिन के लिए 10 जीबी टोटल डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग 99 एसएमएस की छूट रहेगी। 485 रुपये की 82 दिन के लिए डेढ़ जीबी प्रतिदिन इंटरनेट डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी।
...........................................
वर्जन ...
बीएसएनएल से 4जी सेवा शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिलेभर में 127 फोर-जी वीटीएस लगाए जाएंगे। इसमें से 26 वीटीएस लग भी चुके हैं। बीएसएनएल के सस्ते प्लान के कारण 24 दिनों में 18 हजार से अधिक नए ग्राहकों ने सिम लिए हैं। इसमें 3000 से अधिक दूसरी कंपनियों के ग्राहकों ने सिम पोर्ट करा रखी है।
-विकास कुमार, मैनेजर एमटी, बीएसएनएल।