फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Constable collected Rs 4 lakh in the name of helping the family of the deceased constable, suspended

Jaunpur News: मृतक कांस्टेबल के परिजनों की मदद के नाम पर सिपाही ने चार लाख वसूले, निलंबित

Sun, 20 Jul 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Constable collected Rs 4 lakh in the name of helping the family of the deceased constable, suspended
चंदवक। मृतक कांस्टेबल दुर्गेश सिंह के परिजनों को सहायता के नाम पर थाने के सिपाही अजय राव ने क्षेत्र के चार लोगों से लगभग तीन से चार लाख रुपये की अवैध वसूली की। ये रुपये परिजनों तक नहीं पहुंचे। शिकायत के बाद जांच में आरोप सही मिलने पर एसपी डॉ. कौस्तुभ ने सिपाही को निलंबित करते हुए सीओ सिटी देवेश सिंह को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की 18 मई को पशु तस्करों ने वाहन से कुचलकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि आरक्षी अजय कुमार राव को पहले भी प्रधानों से पैसा लेने के आरोप में चंदवक थाने से लाइन हाजिर कर दिया गया था। कुछ दिनों बाद उसकी तैनाती सरायख्वाजा थाने पर की गई। थाना क्षेत्र के निवासी अमरेंद्र सिंह व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से शिकायत कर बताया कि चंदवक थाने में तैनात आरक्षी अजय कुमार राव ने मृतक आरक्षी दुर्गेश सिंह के परिजनों को सहायता देने के नाम पर नरेंद्र सिंह निवासी केराकत, विकास सिंह निवासी रतनुपुर, आदेश सिंह निवासी गौराबादशाहपुर एवं अमरेंद्र सिंह निवासी बजरंगनगर से लगभग तीन से चार लाख रुपये अवैध रूप से वसूले। यह राशि परिजनों तक नहीं पहुंचीं। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने मामले की जांच के आदेश सीओ सिटी देवेश सिंह को सौंपते हुए सरायख्वाजा में तैनात आरक्षी अजय राव को 6 जुलाई को निलंबित कर दिया। जांच के संबंध में चारों पीड़ितों को बयान के लिए सीओ सिटी देवेश सिंह के समक्ष प्रस्तुत होने का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। सीओ सिटी ने बताया कि सिपाही ने ऐसा करके पूरे विभाग की छवि धूमिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed