फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress workers demonstrated in the Collectorate premises

Jaunpur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

Sun, 03 Mar 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated in the Collectorate premises
जौनपुर। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष फैसल हसन तवरेज के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि आपराधिक घटनाओं को छिपाकर मोदी मीडिया पूरे देश में झूठी वाहवाही लूट रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध को रोकने में सरकार विफल साबित हो रही है। चाहे बीएचयू की छात्रा के साथ का मामला रहा हो चाहे रामपुर में दसवीं की छात्रा के साथ घटी घटना हो। प्रदेश के डबल इंजन की सरकार का जंगल राज कायम है। कांग्रेस मांग करती है कि पीड़ितों को तत्काल न्याय मिले और अपराध पर नियंत्रण किया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रेखा सिंह, तिलकधारी निषाद, शकुंतला शुक्ला, राकेश मिश्रा, मंगल, द्वारिका प्रसाद राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed