{"_id":"5a0354814f1c1b7a548bbb72","slug":"congress-condemns-ban-on-black-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने नोटबंदी को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने नोटबंदी को कोसा
जौनपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के एक साल पूरा होने के विरोध में कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर बुधवार को जुलूस निकालकर काला दिवस मनाया। इस दौरान नोटबंदी से होने वाली समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने के दौरान धक्का मुक्की हुई। उधर मुंगराबादशाहपुर सहित कई अन्य स्थानों पर भी कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाया।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता खरका कालोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे जहां पुलिसकर्मियों ने धारा 144 और चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए उन्हें रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर बार सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे जिन्हें ज्ञापन देने के लिए धक्का मुक्की शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद ज्ञापन देकर कांग्रेस कार्यकर्ता वापस चले गए। जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने किया। इस दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह, आंनद मिश्रा, मोहम्मद ताहिर शेखू , अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
उधर मुगराबादशाहपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान नोट बंदी को आर्थिक मंदी करार देते हुए नोट बंदी का विरोध किया। जुलूस मुगराबादशाहपुर चौराहे से लेकर नईगंज बाजार तक निकाला गया। जुलूस में राधेश्याम मल्लू, चंद्रशेखर शुक्ला, मोहसिस अहमद, शहजादे मास्टर आदि शामिल थे। बदलापुर, केराकत में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर काला दिवस मनाया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।