फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bar elections: 37 candidates, including five for the president's post, have filed their nominations

बार चुनाव : अध्यक्ष पद पर पांच सहित 37 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

Fri, 04 Sep 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: 37 candidates, including five for the president's post, have filed their nominations
मड़ियाहूं। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए पांच सहित 37 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। अध्यक्ष पद के लिए सूर्यमणि यादव, हूबलाल सिंह पटेल, कंसराज यादव, प्रदीप सिंह और कृष्ण कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए रमाकांत पांडेय, बृजेश चंद्र उपाध्याय और साहब लाल ने पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए छोटे लाल यादव, बृजराज चौरसिया और ब्रह्मदेव मिश्रा तथा उपाध्यक्ष जूनियर के दो पदों के लिए बबलू यादव, चंद्र प्रकाश यादव और राजेश दुबे ने अपना नामांकन किया। महामंत्री के एक पद के लिए देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, गुलाबचंद दुबे, रामधारी यादव, सुरेंद्रनाथ यादव और विजय बहादुर यादव ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए दशरथ पटेल और अभिषेक कुमार, जबकि संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए अभय राज, सेजल कुमार, अजय कुमार पाल और बृजेश कुमार पाठक ने पर्चा दाखिल किया। कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11 नामांकन हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी राम लखन पटेल ने बताया कि सभी नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं। पांच सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद दोपहर दो बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed