फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Class 8th girl student misdeed by Neighbor youth in jaunpur police arrested accused

कक्षा 8 की छात्रा से दरिंदगी: रात में अकेले खेत गई किशोरी को पड़ोसी युवक ने दबोचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 20 May 2023 04:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 May 2023 04:05 PM IST
सार

जौनपुर जिले के एक गांव में कक्षा 8 की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक ने इस दरिंदगी को गन्ने के खेत में अंजाम दिया। शुक्रवार की रात जब किशोरी शौच करने गई थी तभी आरोपी ने उसे दबोचा था।

विज्ञापन
Class 8th girl student misdeed by Neighbor youth in jaunpur police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार रात किशोरी शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया और दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शुक्रवार देर शाम शौच के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित गन्ने के खेत में गई थी। इस दौरान पड़ोस का युवक घात लगाकर पहुंच गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी वहां से किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची। आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी ने कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घिनौनी हरकत की थी। हालांकि तब  कुछ लोगों ने सुलह-समझौता करा दिया था। जिससे उसका हौसला बढ़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदवक थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म की तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed