फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chhath fair drew crowds to watch wrestling

छठ मेले में कुश्ती देखने के लिए उमड़ी भीड़

Mon, 21 Sep 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Mon, 21 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chhath fair drew crowds to watch wrestling
 सरायख्वाजा बाजार स्थित पोखरे पर लगने वाले ऐतिहासिक तीन दिवसीय भादो छठ मेला रविवार से शुरू हुआ। मेेले में आयोजित कुश्ती दंगल देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


मेला के चलते रविवार को दिन भर जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर जाम रहा।  दूर दराज से आए लोगों ने पोखरे स्थान कर पूजा अर्चना की।

कुश्ती में केराकत के दिनेश ने बसवत के सुभाष, धर्मापुर के गया ने झांसी के  संदीप को, कोनिया के  राम आसरे ने आरा के बजरेगी को, नरायनपुर के निगम ने चंडीगढ़ के विनोद को, धर्मापुर के आल्हा ने नरायनपुर के बब्बू को पटखनी दी।
विज्ञापन


 धर्मापुर के अजय व यहीं के सुनील, धर्मापुर के राजेश मेरठ के अजय, धर्मापुर के गया व मुगलसराय के अरविंद, चौकिया के हरी व मुगलसराय अरविंद के बीच मुकबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रेफरी की भू्िमका अशोक, महादेव ने निभाई। इससे पहले समाजसेवी सुभाष यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का उद्घाटन किया। इस मौके पर लालचंद यादव लाले, जितेंद्र कुमार, विवेक, राज बहादुर, शिवनाथ आदि मौजूद थे।


मेले में पोखरे में स्नान कर पूजा करने का सिलसिला दिन भर चला। महिलाओं शिव मंदिर पर मन्नते मांगीं और चढ़ावा चढ़ाया। मेले में प्रदेश के उन्नाव, सीतापुर, लखनऊ, मेरठ, कानपुर से व्यापारी एक सप्ताह पहले आकर दूकान लगाया।


मेले में मचिया, पलंग, हर, जुआ, दऊरी, सूप आदि घरेलू उपयोग की वस्तुओं की  खरीददारी की। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस मेले का चक्रमण करती रही। थानाध्यक्ष सरायख्वाजा केके मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed