फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed to declare mosque as Atala Mata temple hearing to on May 22 in jaunpur

Jaunpur News: मस्जिद को अटाला माता मंदिर बताने का वाद दाखिल, 22 मई को होगी सुनवाई

Sun, 19 May 2024 02:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 19 May 2024 02:58 PM IST
सार

जौनपुर जिले में एक मस्जिद को मंदिर बताने का मामला अदालत में आया है। आगरा के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और प्रबंधन कमेटी अटाला मस्जिद के खिलाफ दावा पेश किया। उनकी ओर से दाखिल रिपोर्ट में अटाला मस्जिद की दीवारों पर बने चित्र में त्रिशूल, फूल आदि की मौजूदगी की बात कही गई है।

विज्ञापन
Case filed to declare mosque as Atala Mata temple hearing to on May 22 in jaunpur
मस्जिद को अटाला माता मंदिर बताने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रभारी सिविल जज सीनियर डिवीजन किरन मिश्रा की अदालत ने अटाला मस्जिद को अटाला मंदिर बताने के मामले में वाद दर्ज कर लिया है। अदालत 22 मई को वाद के क्षेत्राधिकार और पोषणीयता के बिंदु पर सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


आगरा के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और प्रबंधन कमेटी अटाला मस्जिद के खिलाफ दावा पेश किया है। अदालत ने दावे को बतौर प्रकीर्णवाद दर्ज किया और क्षेत्राधिकार सहित पोषणीयता पर सुनवाई की तिथि तय कर दी।
विज्ञापन


अटाला मस्जिद के प्रकरण में जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सतीश पांडेय ने वक्तव्य दिया कि मुगल शासकों ने सनातन धर्म को समाप्त करने के उद्देश्य से हिंदू मंदिरों को तोड़ा और मंदिर को ही मस्जिद का रूप दे दिया। अटाला माता मंदिर को भी तोड़ा गया और अटाला मस्जिद नाम दिया गया। मंदिर के अवशेष, आकृति आज भी वहां पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल वाद से हिंदू पक्ष उत्साहित है। वहीं, आगरा के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह के मुत्ताबिक अटाला मस्जिद मूल रूप से अटाला माता मंदिर है। ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार, अटाला माता मंदिर का निर्माण कन्नौज के राजा जयचंद्र राठौर ने कराया था। 


भवन पर त्रिशूल, गुड़हल के फूल आदि मिले हैं। कलश की आकृति बनी है। अटाला मस्जिद ही अटाला माता मंदिर का मूल भवन है, जो कि भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के अधीन एक संरक्षित स्मारक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed