फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against Malhani samajwadi party MLA and jafrabad BSP in-charge for violating code of conduct in Jaunpur

जौनपुर: सपा विधायक और बसपा प्रभारी पर मुकदमा दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Sun, 16 Jan 2022 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 16 Jan 2022 03:55 PM IST
सार

मल्हनी से समाजवादी पार्टी के विधायक लकी यादव के खिलाफ शनिवार की रात बक्शा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं बसपा प्रभारी डा. संतोष कुमार मिश्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against Malhani samajwadi party MLA and jafrabad BSP in-charge for violating code of conduct in Jaunpur
सपा विधायक और बसपा प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श आचार संहिता का पालन न करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को जौनपुर के  मल्हनी विधायक लकी यादव और उनके समर्थकों व जफराबाद के बसपा प्रभारी डा. संतोष कुमार मिश्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मल्हनी से समाजवादी पार्टी के विधायक लकी यादव के खिलाफ शनिवार की रात बक्शा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि एक दिन पहले यादवेश इंटर कालेज नौपेड़वा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में वह तमाम समर्थकों के साथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
विज्ञापन


वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल
आरोप है कि विधायक ने साथियों के साथ आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने देर रात आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और कोविड गाइडलाइन का पालन न करने पर उनके और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः रैली और जुलूस पर 22 तक रोक, डीएम बोले- बंद कमरे में नियम के साथ कर सकते हैं बैठक

उधर, जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलों पांडेय पट्टी, सेवईनाला, कादीपुर और सरैया की अनुसूचित बस्ती में दीवारों पर बसपा प्रभारी डॉ. संतोष कुमार मिश्र उर्फ राजा साहब की ओर से चुनाव में बसपा को वोट करने की अपील करते हुए चुनाव चिह्न हाथी के निशान सहित वाल पेंटिंग मिली। इस पर शनिवार देर शाम को जफराबाद थाने पर आजमगढ़ के मूल निवासी और जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रभारी डॉ संतोष कुमार मिश्र पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि दीवार पर काला पेंट लगवा दिया गया है। किसी भी राजनीतिक दल द्वारा यदि आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed