फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   car riders open firing on Two cousins riding bike in jaunpur youth killed his brother injured

Jaunpur: बाइक सवार दो चचेरे भाइयों पर कार सवारों ने तड़तड़ाई गोलियां, युवक की मौत, एक घायल

Fri, 08 Sep 2023 08:20 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 08:20 AM IST
सार

यूपी के जौनपुर जिले का असुआपार गांव गुरुवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक सवार दो चचेरे भाइयों पर कार सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
car riders open firing on Two cousins riding bike in jaunpur  youth killed his brother injured
गोलीबारी की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के असुआपार गांव के पास गुरुवार देर शाम बदमाशों ने दो चचेरे भाइयों पर गोलियां तड़तड़ाई। गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसे बदलापुर सीएचसी से जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया। घटना आबादी की जमीन के विवाद को लेकर बताई गई है। घटनास्थल पर रात तक बदलापुर समेत कई थानों की पुलिस डटी रही। 

विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदालपुर गांव निवासी शिव कुमार (35) और उसका चचेरा भाई जितेंद्र (24) गुरुवार बदलापुर थाना क्षेत्र के पुरालाल गांव में प्रधान के यहां इंटरलॉकिंग बिछाने गए थे। देर शाम एक ही बाइक से दोनों घर के लिए निकले। रात करीब आठ बजे असुआपार गांव के पास चार पहिया गाड़ी से पहुंचे बदमाशों ने बाइक सवार भाइयों पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन बनेगा तीसरी बार विधायक दारा सिंह या सुधाकर? उपचुनाव की मतगणना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के विवाद में वारदात की आशंका

गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते चार पहिया वाहन सवार बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे सड़क पर बाइक समेत गिरे गोली लगने से लहूलुहान भाइयों पवर नजर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन घायलों को सीएचसी बदलापुर भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: बलिया के CRPF जवान की असम-अरुणाचल सीमा पर चाकू मारकर हत्या, तीन दिन पहले गांव से गए थे

जबकि जितेंद्र की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। गोंदालपुर के प्रधान विनोद कुमार पाल ने बताया कि आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप लगाया कि इसी विवाद में शिव कुमार की हत्या हुई है। मामले में पहले भी मारपीट हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई भी की थी।

बावजूद इसके मामला हल नहीं हो सका था। सीओ बदलापुर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पट्टीदारों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले में तहरीर के आधार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed