फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man injured in road accident dies during treatment

Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 23 Sep 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Young man injured in road accident dies during treatment
वकार, फाइल फोटो - फोटो : 1
खेतासराय। डोभी मोड़ के सामने भारती विद्यापीठ के पास रविवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से घायल बाइक सवार युवक की मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। चौहट्टा वार्ड निवासी वकार कुरैशी (25) रविवार की रात में बाइक से घर जा रहा था। भारती विद्यापीठ के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से वे घायल हो गए थे। हादसे के बाद गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। मामा अबुशाद कुरैशी ने बताया कि मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article